चलो इतिहास बनाओ
रंग भरी दुनिया में
बुद्धि की लाओ तसवीर
दौड़ती दुनिया में कदम बढ़ाओ
चलो इतिहास बनाओ ।
तसवीर बनाई हिंदुस्तान की
गंदी बस्ती इधर-उधर
रही ना धरा पवित्र
अलवर, राजस्थान की
गंगा जैसा भारत बनाओ
चलो इतिहास बनाओ।
क्या है फायदा इतिहास में
पढ़ते तक नहीं शायर
घूमते इतिहास की तलाश में
बुद्धि है डरते हैं कायर
पर जीवन खुशिया लाओ
चलो इतिहास बनाओ।
जन स्थिर रहे
मतदान बढ़े
हिसाब- हिसाब रहे
बच्चा-बच्चा पढ़े
ऐसी जागरूकता लाओ
चलो इतिहास बनाओ।
लम्बी कहानी इसकी
स्वर्ण से बड़ा इतिहास
जिन्दगी गुजरी उसकी
शान्ति, गर्व मिला हमें
अपनी भी पहचान बनाओ
चलो इतिहास बनाओ।