विज्ञापन

तकनीक मार्गदर्शी ,अनुरूपण संस्थापक

BIJAY TIWARI

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सितंबर माह,    पंद्रहवी तिथि,
        
                                                    
                            
हुई गौरान्वित अभियंत्रण विथि
हुए अवतरित   सर विश्वेश्वरैया
अभियांत्रिकी जगत के खेवैया।।

अभियंता दिवस मनता हर वर्ष
सर विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस
कृतित्व, व्यक्तित्व करते स्मरण
अभियंत्रण विकास को विवरण

2026 हेतु   जो विषय प्रावधान
अभियंत्रण क्षेत्र के लिए सम्मान।।
"नवाचार  और तकनीकी विधाएं
 देश को नई ऊंचाइयां  पहुंचाएं"
  
भारत रत्न,अभियांत्रिकी विशारद
योजना, युक्ति, में  त्रुटि नदारद
पराकाष्ठा के थे कार्य परिचायक
भारत गौरवान्वित पाकर नायक

वैज्ञानिक सोच , सत्य-अन्वेषी,
उत्कृष्टता प्रोत्साहक,बहुगुण-भेषी,
थे लाभवाचक और नव खोजी
उद्देश्य वाची थे समय स़ंयोजी।

तकनीक मार्गदर्शी ,अनुरूपण संस्थापक
समय संयोजी, आप रहे मानदंड उपासक
कृतित्व से आपके  है राष्ट्र ऋणी
अनुगामी,आपकी ,  आगत पीढ़ी

-बिजय बहादुर तिवारी
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all