विज्ञापन

मगर आगे बढ़ा तो सपने जरूर सच कर पाऊँगा।

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सूनी-सूनी सी सड़क थी,
        
                                                    
                            
देखो उसकी कैसी अकड़ थी।
वक्त ने कहा, है तू अकेला,
अब तो तू थक जाएगा।

माथे का पसीना पोंछा,
मैंने तपते सूरज को देखा।
कहाँ, सूरज भी तो अकेला है,
वो क्यों नहीं थकता है?

वक्त ने कहा – ऐ बंदे! लौट जा,
अभी मंजिल आधी दूर है।

मैंने कहा – भरमा मत दोस्त,
आधा लौट जाऊँगा तो कुछ न पाऊँगा,
मगर आगे बढ़ा तो सपने जरूर सच कर पाऊँगा।

वक्त ने कहा – ऐ पथिक!
मैं तो तेरी परीक्षा ले रहा था,
देख रहा था कितना धैर्यवान है तू।

ये संभाल, तेरा इनाम,
मंजिल पर खड़ा है तू,
मैं करता हूँ तेरा सम्मान।

मैंने कहा – ऐ वक्त! आज मैं समझा,
वक्त जरूर परीक्षा लेता है।

आपका धन्यवाद,
आज मैंने वक्त को समझा।

-भुनेश्वर अनंत
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile