आजकल वादे बड़े सस्ते हो गए हैं,
घड़ी-घड़ी बाजार में बिकते हैं।
समझ नहीं आता किसे लूँ,
कौन-से टिकते हैं।
जब गली से निकला, पहला वादा बिका,
"जानम, मैं तो तेरे लिए चाँद ज़मीन पर ले आऊँ।"
फिर चौराहे पर पहुँचा, दूसरा वादा बिका,
"मैं तो तेरे लिए समंदर खाली कर दूँ।"
मैं सोच में डूबा, हो रहा था परेशान,
किसको खरीदूँ, मन हो रहा था हलकान।
वो बैठे-बैठे बन रहे थे बलवान,
मैंने भी सोचा, कमाल!
ले ली एक वादे को मैंने,
बोला—अब तो चाँद ला, प्यारे!
पहला वादा, कि निकल गई फुस्की,
मैंने कहा—ये वादा न बेच, किसी और के सहारे।
फिर तीसरा वादा बोला बड़े शान से,
खुशियाँ भर दूँगा तेरे मकान में।
मैंने कहा—वादे तो बहुत सुन लिए जनाब,
कुछ काम भी कर दिखाओ अपने नाम से।
वो हँसकर बोला, यही तो बाजार का खेल है,
वादों की दुकान, झूठ का मेल है।
मैं भी हँसकर लौट आया उस बाजार से,
वादे तो सस्ते हैं, सच ही अनमोल है!
- भुनेश्वर अनंत