विज्ञापन

ना देखूँ तुझे तो ये फ़िज़ा भी वीरान लगती है

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी आँखों का काजल,
        
                                                    
                            
माथे की बिंदियाँ,
क्यों उड़ाती हैं मेरी निदियाँ,
क्यों सजाती है बिंदियाँ।

सुकून है कहाँ दिल में,
तूफ़ान मचा है सीने में,
कैसे बताऊँ तुझे,
तू रोज़ आती है मेरे सपने में।

रोज़ सपने सजते हैं, अरमान खिलते हैं,
तेरे चेहरे का नूर मेरी नज़रों में झूलता है,

सुबह-सुबह हम तो तेरी गली में पहुँचते हैं,
तेरे ख़ातिर आख़िर हम भी तो सजते हैं।

तेरी एक मुस्कान में दुनिया रंगीन लगती है,
ना देखूँ तुझे तो ये फ़िज़ा भी वीरान लगती है,

एक झलक पाते ही सीने में धक-धक होती है,
आख़िर तू मेरे लिए इतना क्यों सजती है?
- भुनेश्वर अनंत
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile