कितनी हसीन हो तुम,
बाग-बाग हो गया मेरा दिल,
जब से देखा है तुम्हारी रील।
सुबह देखूँ तो तुम्हारी ही रील,
शाम को कहती हो—टच करो निशान तीर।
भेजा था तुम्हें दिल,
मगर जवाब नहीं आया मिल।
रोज़ खर्चा करता हूँ,
तेरे बारे में चर्चा करता हूँ।
एक लाइक, एक शेयर करता हूँ,
जवाब की चाह में रोज़ कमेंट करता हूँ।
हाय रे इंस्टाग्राम, फेसबुक में आती हो,
कभी अपने दिल की बात बताती हो?
दूर रहकर पास नहीं आती हो,
हाय रे पिया, तुम मुझे कितना सताती हो!
- भुनेश्वर अनंत