विज्ञापन

घर के मालिक का हो गया बुरा हाल!

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज आया है मेरे घर में मेहमान,
        
                                                    
                            
दूर-दूर रहती है मेरी जान।
दूर से बुलाऊँ इशारे में,
आँखें तरेरकर बोली—
"क्यों करते हो हलाकान?"

मैं नहाकर आया था, पूछा—
"कहाँ है मेरा सामान?"
उसने बोला—"देख गई होगी घूमने,
मत करो परेशान!"

कैसे बताऊँ दोस्त, खड़ा था मैं नंगे बदन,
हो रही थी मन में भारी जलन।
जब से आया है मेहमान,
बढ़ रहा था उसी का मान!

बच्चे भी भाव न दें,
एक गिलास पानी माँगूँ तो कहें—
"वहीं रखा है, खुद ही निकाल!"
कोई न पूछे मेरा हाल,
जैसे सावन में पड़ गया हो अकाल!

मेहमान की इस खातिरदारी में,
घर के मालिक का हो गया बुरा हाल!
-भुनेश्वर अनंत 
14 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7668 कविताएं

View Profile