किस बात का गुमान था उसे,
कागज़ की नाव में सवार होकर,
या फिर बनके जोकर,
या जागती आँखों में सोकर।
ख़ुद से ख़ुद की करता बढ़ाई,
जैसे ये कागज़ की नाव ख़ुद ही बनाई,
ख़ुद की कोई कीमत नहीं,
खा गया उसे दीमक सही।
धोखा दे रहा किसे, वक़्त की बात है प्यारे,
लौटेगा ज़रूर जो आज तूने शेख़ी बघारी,
ख़ुद का है कुछ नहीं,
बस लगे हो तुम रखवारी।
साँझ-सवेरे बैठे बस ख़ुद को बनाता महान।
ख़ुद की हक़ीक़त से अनजान, बाँटता फिरता ज्ञान।
- भुनेश्वर अनंत