विज्ञापन

गनीमत रही, शेर सियार के लिए नहीं दौड़ा

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जंगल का राजा शेर जा रहा था,
        
                                                    
                            
बाकी जानवर घूर-घूर देख रहे थे।
मुकाबला तो कर नहीं सकते थे,
बड़ी गुस्से में ताक रहे थे।

तभी एक सियार शेर के सामने आया,
बोला, "मैं तुम्हें खा जाऊँ!"
शेर बोला, "डर लग रहा है,
मैं भाग जाऊँ!"

सियार झट से पास आया,
बोला, "देखो, मैंने कैसे कमाल किया,
शेर को भगा दिया!"

तभी सामने से शेर ने शिकार पर झपट्टा मारा,
सियार दुबक गया, साथी बोले,
"क्यों पंगा लिया?"

गनीमत रही, शेर सियार के लिए नहीं दौड़ा,
उसका ध्यान तो कहीं और था।
वरना सियार समझ बैठा था,
जंगल का राजा वही है।

फिर मन ही मन बोला,
"राजा तो राजा होता है,
हम संतरी ही सही हैं।"
- भुनेश्वर अनंत
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

544 कविताएं

View Profile