विज्ञापन

आज जागा हूँ, अब जी भरकर बोलूँ।

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुबह-शाम मैं देखूँ कमियाँ,
        
                                                    
                            
आरोप लगाने आ गया मैं भैया।
सोचूँ दिनभर नकारात्मक,
कब हो पाऊँगा सकारात्मक?

कमियाँ भगाने का गुर न बताऊँ,
बस अलापूँ मैं एक ही सुर।
खुद को समझूँ बड़ा धुरंधर,
मदमस्त होकर घूमूँ इधर-उधर।

बात-बात पर मैं रूठूँ,
नाच न आवे, आँगन टेढ़ा बोलूँ।
किस-किस का हिसाब मैं तौलूँ,
लोग कहें, निठल्ला है भोलू।

दामन में दाग लगे हैं खुद के,
सच से मुँह मोड़ूँ, किस्से झूठ के।
प्यारी तो खड़ी है बड़ी नूर सी,
घमंड कितना करूँ मैं अपने रूप की?

चाहत के आगे मन को टटोलूँ,
आज तो मैं जी भरकर रो लूँ।
पीस रहा था जैसे बैल कोल्हू,
आज जागा हूँ, अब जी भरकर बोलूँ।
- भुनेश्वर अनंत 
39 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile