ना बोले तुम, ना मैंने कुछ कहा,
नज़रों से नज़रें मिलीं,
वाह रे नसीब! मैंने जो चाहा,
वही आज सामने पाया।
ना बोले तुम, ना मैंने कुछ कहा,
बस यूँ ही तेरे इंतज़ार में बैठा रहा,
दिल की बात कह दी मुझे,
हाय रे! मैं मर जावाँ, ये कैसा इशारा।
ना बोले तुम, ना मैंने कुछ कहा,
दिल की बगिया में फूल खिल गए,
देख ये नज़ारा, इशारे ही इशारे में हो गई बात,
मन हो गया मेरा बावरा।
ना बोले तुम, ना मैंने कुछ कहा,
तेरी मुस्कान ने दिल को छू लिया,
चुपके से तूने जो पलके झुकाईं,
मेरे सपनों को जैसे रंग मिल गया।
ना बोले तुम, ना मैंने कुछ कहा,
फिर भी दिल ने दिल का हाल जाना,
तेरी आँखों में देखा जो प्यार,
उसी को मैंने अपना अफ़साना माना।
- भुनेश्वर अनंत