इतनी खूबसूरत दुनिया है,
क्या बनाया है बनाने वाले ने,
हम तो उलझे रहे मोह-माया,
पैसे कमाने में।
अरे साहब, ठिकाना हम तो बदलते रहे,
दो जून की रोटी कमाने में उलझे रहे।
शाम रंगीन, रात रंगीन और माहौल ग़मगीन,
हाय-हाय में रोते रह गए,
जीवन निकल रहा गिन-गिन।
काश! मैं पंछी होता,
इस डाल से उस डाल फुदक जाता,
वीज़ा और पैसों के झंझट में न उलझता।
देख आता मैं दुनिया,
फिर सुनाता मुनिया को,
बचपन की तरह आज़ाद हो जाते,
दूर करो रुपइया को।
सात समंदर पार जाता,
देख आता अपने भैया को,
मगर वाह रे नसीब! देख न पा रहा अपनी भुइयाँ को।
उन समंदर की लहरों को देखता,
ऊँची-ऊँची पहाड़ियों,
पर्वतों में खो जाता।
ऊँची-ऊँची इमारतों पर चढ़ जाता,
मगर हाय रे ये बंदिशें!
मन की कल्पना मन में ही रह जाता।
- भुनेश्वर अनंत