विज्ञापन

भारत की मातृशक्ति

कवि राजेन्द्र

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भारत की बेटियां विश्व भर में अपना परचम लहराती हैं
        
                                                    
                            
बन के कल्पना चावला अंतरिक्ष तक अपना नाम कमाती हैं
यदि उठाती जनता की आवाज तो सुषमा स्वराज हो जाती हैं
अपने प्रखर वाक्पटूता से विपक्षियों को मूक कर जाती हैं
जब खेलती हैं खेल तो जग में अपना मान बढ़ाती हैं
अपने प्रतिभा कौशल के दम पर पदक जीत ले आती हैं
बात सौंदर्य की हो तो बन ऐश्वर्या राय दुनिया पर छा जाती हैं
ऐसे ही नहीं बेटियां देवियों का स्वेयमैव रूप कहलाती है
कहे "निशब्द" वह है अज्ञानी जो कहते बेटियां बोझ बन जाती हैं
वह मातृशक्ति ही है जो बन कर पुष्प इस वसुधा को महकाती है

- राजेन्द्र वाजपेई"निशब्द"
पड़री कलां उन्नाव मो न -8795049905

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

444 कविताएं

View Profile