गरीबों के घर जमींदोज करके,
तुम इसे अपनी शान कहते हो ।
असहाय को बेघर करके,
खुद को बड़ा महान कहते हो
चार टुकड़े जो फेंकता है,
उसी के तुम पालतू हो जाते हो ,
बस इतनी कीमत है तुम्हारी और,
तुम खुद का बड़ा पक्का ईमान कहते हो।
माफिया और ठेकेदारों का बाल भी बांका नहीं कर सकते,
गरीबों के घर ढहाकर खुद को कानून का भगवान कहते हो।
-बसंत पंवार प्रजय