अगर ऐसी बात हुई तो मैं तेरे साथ हो जाऊंगा,
मैं और किसी का नहीं होने वाला भले ही बर्बाद हो जाऊंगा।
कैसे बताऊं कितनी मोहब्बत है तुमसे जाना,
तुम अगर सूरज बनी तो दिन,और चांद बनी तो मैं रात हो जाऊंगा।
तू जो रूठी मुझसे तो ये सांसे भी थम जाएंगी मेरी,
तू हँस दे अगर तो मैं हर गम से आज़ाद हो जाऊंगा।
तेरे कदमों में रख दूँ लाकर ये दुनिया की सारी खुशियां,
तू जो एक बार कह दे तो मैं पूरी कायनात हो जाऊंगा।
तेरे ख़्याल से ही सजती है मेरी ये तन्हा रातें,
तू जो मिल जाए तो मैं मुक़म्मल ख़्वाब हो जाऊंगा।
ये दुनिया चाहे लाख दीवारें खड़ी कर ले बीच में, बस तुम न मुझे छोड़ना,
तुमने जो मुझे छोड़ा, फिर तेरी ही दहलीज़ का मोहताज हो जाऊंगा।
-बसंत पंवार प्रजय