विज्ञापन

स्वाभिमान तिरंगा है

azimuddin saifi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इसी तिरंगे की खातिर, हम दुश्मन से भिड़ जाते हैं।
        
                                                    
                            
माँ भारती की रक्षा में, सीमा पर डट जाते हैं।
कभी सहा नहीं अपमान, ये अभिमान तिरंगा है।
हर कोई माने, दिलों की धड़कन और जान तिरंगा है।

स्वाभिमान तिरंगा है, ये भारत की शान,
सभी का सम्मान तिरंगा है। (1)

तीन रंगों का संगम झलके,
केसरिया शौर्य और शक्ति का प्रहरी।
सफेद रंग शांति का सूचक, सद्भाव जगाए गहरी।
हरा रंग खुशहाली लाए,
बनें कर्तव्य पथ के हम सब राही।
सच समझोगे तो यारो,
चेहरों की मुस्कान तिरंगा है।

स्वाभिमान तिरंगा है, ये भारत की शान,
सभी का सम्मान तिरंगा है। (2)

नीला चक्र सजगता जाहिर कर दे,
चौबीस तीलियाँ देतीं ज्ञान।
सभी को दे,एकता का पैगाम तिरंगा है।
नेक इरादे, पूरे वादे,
गूँजे खुशियों का जयगान।
विश्व में पूरी धाक जमी,
हमारी पहचान तिरंगा है।

स्वाभिमान तिरंगा है, ये भारत की शान,
सभी का सम्मान तिरंगा है। (3)

राष्ट्रभक्ति का देखा जलवा,
सीमा पर फौजी वीर जवान।
गाँव-शहर की फिज़ा निराली,
श्रृंगार तिरंगा है।
अजीमुद्दीन कहे, हर बच्चा बोले—
"चक दे इंडिया!"
सबका मन हो जाता मोहित,
सबका प्यार तिरंगा है।

स्वाभिमान तिरंगा है, ये भारत की शान,
सभी का सम्मान तिरंगा है। (4)

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all