विज्ञापन

दिल के ज़ख़्मों की...

Azhar Sabri

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल के ज़ख़्मों की ज़माने से हिफ़ाज़त करना।
        
                                                    
                            
हम ने सीखा है ख़मोशी से इबादत करना।

हमको आया ही नहीं दिल से बग़ावत करना,
आप ने सीखा कहाँ से ये अदावत करना?

उम्र भर जिस पे लुटाई थी मुहब्बत अपनी,
उसने सिखला दिया है ख़ुद को मलामत करना।

जिसको समझा था सहारा, वही पत्थर निकला,
फिर भी सीखा नहीं पत्थर से शिकायत करना।

दिल की उजड़ी हुई बस्ती में कभी आकर देख,
कितना मुश्किल है उमीदों की हिफ़ाज़त करना।

तेरी यादों ने अता की है मुझे सब्र-ए-जमील,
वरना सीखा न था ज़ख़्मों की इबादत करना।

ज़हर पीने का हुनर तुझ से जो सीखा 'अज़हर',
छोड़ बैठे हैं ज़माने से शिकायत करना।

- अज़हर साबरी
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all