अंधेरे हैं!
उज़ाले की
मगर, बस -
आरजू है!
एक मुद्दत बाद।
मौशिक़ी से मिन्नतें हैं -
रख सको तो, खींचकर-
'आलाप' रखना,
टूटे न कोई बंद!
थक न जाए साज़ कोई,
राग छिड़ने तक!!
मेरे मालिक !
मेरे ईश्वर!
मेरे भगवन्!
मेरे मौला!
ज़रा- सा...
थामकर रखना,
हमारी डोर -
साँसों की।
घनी रातों के साये से,
गुजरता वक़्त -
जब हमको डराये,
थामना तुम!
संभालना तुम!
सुबह के इंतज़ार तक!!