उन्हें तो मनाना जरूरी हुआ।
नया घर बनाना जरूरी हुआ।।
अगर पर्व हो तो यही मानिए-
शहर को सजाना जरूरी हुआ।
जहां पर डकैती सहज बात है-
पुलिस को बुलाना जरूरी हुआ।
सियासत बहुत ही लचीली हुई-
उसे है जगाना जरूरी हुआ।
नफासत नगर में मिली है मुझे-
प्रदूषण हटाना जरूरी हुआ।
पुलिस ही जहां घूस खाने लगे-
वतन को बचाना जरूरी हुआ।
-अविनाश ब्यौहार