दीवाली में दीप का, अभिनंदन श्रीमान।
दीपक -बाती काटते, अंधकार के कान।।
ठंड गुलाबी पड़ रही, और गुनगुनी धूप।
है मनमोहक लग रहा, आज शरद का रूप।।
दिन उदास से लग रहे, और रुआँसी शाम।
वक्त बड़ा उल्टा हुआ, उल्टे सारे काम।।
-अविनाश ब्यौहार