विज्ञापन

बाक़ी सब फ़साने तो बस किताबों में दब कर रह गए।

Atul Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दैर-ओ-हरम की दीवारों में उलझ कर रह गए,
        
                                                    
                            
जो दिल कभी यकजा थे, आज बिछड़ कर रह गए।

तअस्सुब की आँधी ने बुझा दिए सारे चराग़,
हम बस अँधेरों से ही शिकवा कर रह गए।

मज़हब के नाम पर जो खींची गईं लकीरें यहाँ,
इंसान उन सरहदों में ही सिमट कर रह गए।

गर इबादत का मक़सद फ़क़त फ़ासले बढ़ाना है,
तो ख़ुदा को छोड़, हम बेदीन ही मुड़ कर रह गए।

ढूँढते रहे ख़ुदा को हम पत्थर की मूरतों में,
पास से गुज़रते इंसान को अनदेखा कर रह गए।

ऐ 'अतुल' मोहब्बत ही सबसे बड़ा दीन है इस जहाँ में,
बाक़ी सब फ़साने तो बस किताबों में दब कर रह गए।
4 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all