विज्ञापन

तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है

Atul Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है
        
                                                    
                            
तेरे आगे चाँद पुराना लगता है

तिरछे तिरछे तीर नज़र के लगते हैं
सीधा सीधा दिल पे निशाना लगता है

आग का क्या है पल दो पल में लगती है
बुझते बुझते एक ज़माना लगता है

पाँव ना बाँधा पंछी का पर बाँधा
आज का बच्चा कितना सियाना लगता है

सच तो ये है फूल का दिल भी छलनी है
हँसता चेहरा एक बहाना लगता है

सुनने वाले घंटों सुनते रहते हैं
मेरा फ़साना सब का फ़साना लगता है

'तू' बता क्या तेरी फितरत में जादू है कि
बच्चा बच्चा तेरा दिवाना लगता है
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

437 कविताएं

View Profile

malti gupta

16 कविताएं

View Profile