हमने अपनी चाह बदल ली
हम लगे पड़े रहे रिश्तों को समेटने में देखते देखते, ना जाने
कब रिश्तों ने ही हमे समेट कर एक तरफ कर दिया।
कहते हैं जो होता है, अच्छे के लिए होता है, चलो समय को देख के हमने भी ये मान लिया ।
बस! एक आस और है की मेरे चाहने वाले भी ये समझ जाएँ की हमने अपनी चाह को बदल दिया ।
आपने हमे चाहना बन्द किया और हमने अपनी चाह ही बदल ली...
-आस्था पांडेय