विज्ञापन

उर से पूछ

Ashutosh Shrivastava

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आकंठ सरोवर कहता है
        
                                                    
                            
झरना बहक रहे पग में
गाता है, बस गाता है।

विनोदी तू भी साथ चले थे
तू कहां और मैं कहां!

नभ में घुमड़ते बादल
कहता है, बस कहता है
मैं कभी अभिलाषी हूं
कभी प्रलय का हूं आकार
दोष नहीं है मुझ में
अनुनय की परिणति का आभार

आस्था भी मुझ में
पड़ाव भी मुझ में
वियोग मिलन का काल भी मुझ में
सदृश अदृश का अंत कहां!

केवट से पूछा था
ठहर जा वीर तू किनारे
लहरे बहक रही है क्षण-क्षण
बहती कभी उस ओर, कभी इस ओर
नौका नदी में बहती किस ओर!

प्रतिज्ञा, समर्पण स्वाभाविक है
व्याकुल मरू में बूंद कहां!

विमल धाराएं कहती है, बहती है
शीतलता की अभिलाषा है
गाता है, बस गाता है।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11257 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile