विज्ञापन

लौहपुरुष सरदार पटेल

Ashish Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कौटिल्य की कूटनीतिज्ञता और शिवाजी की दूरदर्शिता,
        
                                                    
                            
ईमानदारी और निष्ठा का था पर्याय |
जिससे फिरंगी खाते थे खार ,
लौहपुरुष था वो हमारा सरदार |

नाडियाद गुजरात का था वो लाल,
जिसने इंगलैंड में किया कमाल |
लाडबा देवी झवेर भाई की थी वो चौथी संतान,
सरदार वल्लभभाई पटेल था उनका नाम |

उनको था भारत माँ का यत्न,
तभी तो कहलाया भारतरत्न |
बैरिस्टरी की परीक्षा में लाया प्रथम स्थान,
वकालत छोड़ किया स्वतंत्रता आन्दोलन को प्रयाण |


सूखे की मार से किसान थे बदहाल,
बढ़े कर के बोझ से थे वे बेहाल |
खेड़ा, बारडोली आदि का उसने नेतृत्व किया,
अंग्रेजों को लगान वापस लेने को मजबूर किया |

सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग का पुनरुद्धार किया,
भारतीय नागरिक सेवाओं का भारतीयकरण किया |
स्वतंत्र भारत का प्रथम गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया,
बँटकर नहीं अपितु डटकर समस्याओं का सामना करना हमको सिखलाया |

रक्तपात के बिना देशी रियासतों का विलय करवाया,
अंग्रेजी राजभक्ति को देशभक्ति में परिवर्तित करवाया |
ऑपरेशन पोलो के द्वारा बिछाई अपनी बिसात,
जूनागढ़ काश्मीर और हैदराबाद को दिखाई उसकी औकात |

कर्त्तव्यपालन उनके लिए था बड़ा महत्वपूर्ण,
उसके बिना रहता था सबकुछ उनके लिए अपूर्ण |

साम-दाम-दण्ड-भेद से रजवाड़ों को किया भारत के साथ,
तभी तो कहलाया भारत का बिस्मार्क |

आवाज़ थी इतनी बुलंद कि लोग हो जाते थे उनके साथ,
राजनीतिक विरोधी-मित्र भी करते थे उनपर विश्वास |
उनका जीवन दिलाएगा हमें राष्ट्रीय एकता की याद,
उनकी एकता की मूर्ति है हमारे लिए गौरव की बात |

रचनाकार – आशीष कुमार सिंह
(प्र.स्ना.शिक्षक ‘संस्कृत’)
केन्द्रीय विद्यालय संगठन
रचना – मौलिक (स्वरचित)


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12303 कविताएं

View Profile