विज्ञापन

भ्रूण से बेटी की पुकार

Ashish Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बेटी हूँ तो बापू, भ्रूण से विदा कर दोगे?
        
                                                    
                            
अपनी ही लाडो को क्या दुनिया में आने न दोगे?
बेटी हूँ तो बापू, भ्रूण से विदा कर दोगे?
अपनी ही लाडो को क्या दुनिया में आने न दोगे?

ना ढोल बजे होंगे,
ना बजे होंगे नगाड़े,
जब मैं पैदा हुई होऊँगी,
तो माँ को ताने दिए होंगे दुनिया वाले।

अरे, लड़की हूँ तो क्या हुआ?
सिर्फ लड़की हूँ, इसलिए ही क्यों?
भ्रूण हत्या कर मुझको,
सज़ा दे दुनिया वाले।

मेरी क्या गलती है बापू?
क्या बस इतनी कि मैं बेटी के रूप में आई?
बापू, अपनी लाडो की,
ना करो भ्रूण से ही विदाई।

माँ को कोसती क्यों दादी है?
"अरे करमजली, तू न किसी काबिल,
क्योंकि तूने बिटिया दी है।"

बेटी हूँ तो बापू, भ्रूण से विदा कर दोगे?
अपनी ही लाडो को क्या दुनिया में आने न दोगे?

बापू, पूछती हूँ मैं तुमसे,
क्या बेटी हूँ इसलिए,
भ्रूण से विदा कर दोगे?

अपनी लाडो को क्यों बापू,
पाल-पोस कर ना बड़ा करोगे?
क्यों अपनी लाडो को बापू,
जीवन का उजियारा न बनने दोगे?

क्या सिर्फ इसलिए कि मैं बेटी हूँ,
मुझे पाल-पोस कर न बड़ा करोगे?
एक बार तो सोचो बापू,
क्या मुझसे अपना नाता तोड़ोगे?

मुझे भी दुनिया देखनी है,
मुझे भी अपना जीवन जीना है,
बेटी हूँ, कोई बोझ नहीं,
मुझे भी इस जग में जीना है।

बेटी हूँ तो बापू, भ्रूण से विदा कर दोगे?
अपनी ही लाडो को क्या दुनिया में आने न दोगे?

बेटी हूँ, बेटी हूँ,
मुझे भी जीने का अधिकार दो।
बेटी हूँ, बेटी हूँ,
मुझे भी संसार दो।
- आशीष आत्मिक 
51 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11210 कविताएं

View Profile