विज्ञापन

उम्मीद का चिराग

Ashish Awasthi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हें सोच के जब मुस्कुराने लगते थे,
        
                                                    
                            
पागल समझ के सब भगाने लगते थे।
मैं तुम्हारे शहर से जब गुजरता था,
मुझ पे लोग पत्थर चलाने लगते थे।
तेरे हिज्र में हम इस कदर टूटे थे,
ख़्वाब भी हमको डराने लगते थे।
हम तो चले थे वफ़ा की राहों पर,
लोग मगर काँटे बिछाने लगते थे।
जब भी जलता था चिराग़ उम्मीद का,
अँधेरे ही उसको बुझाने लगते थे।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all