ये ज़िंदगी की कसमकस
जीने हमें देती नहीं,
हंसने हमें देती नहीं
रोने हमें देती नहीं।
कब तक मनाए ग़म कोई
कब तक सहे दिल की चुभन,
बदल चुकें जज़्बात पर
कहीं यादों में ख़लिश सी है।
मेरी ख़्वाहिशे पूरी हो अब
दिल ज़िद भी अब करता नहीं,
तुफ़ानों ने समझा दिया
जीवन पे बस चलता नहीं।
तन्हाईयां रूसवाईयां है
खुशियों के है डेरे यहां,
इंसान है मज़बूर सा
है वक्त के फेरे यहां।
किसी ओर से भी गुज़रूं मैं
उलझें से है सब रास्ते
भला ज़िंदगी के काफ़िले
थमी है किसी के वास्ते।।