हम ये नहीं कहते कि तुमसे
प्यार नहीं है,
पर दिल मेरा पहले सा
बेक़रार नहीं है।
महसूस नहीं होती वो
शिद्दत सी बेचैनी,
जज़्बातों में पहले सा
उफ़ान नहीं है।
तेरे पास होने से दिल को
सुकून सा तो है,
तेरे दूर होने से दिल अब
परेशान नहीं है।
तन्हाईयां पहले सी सताती
नहीं हमको,
तन्हाइयों में दिल मेरा
बेज़ार नहीं है।
टुकड़े हुए हैं जबसे मेरे
ऐतबार-ए-वफ़ा के,
किसी बात का इस दिल को
इन्तज़ार नहीं है।।