विज्ञापन

दिये वक्त ने ऐसे ज़ख़्म

Asha Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिये वक्त ने ऐसे ज़ख़्म की
        
                                                    
                            
मरहम भी ना वो दे सका।
ये दिल हमारा फिर दुबारा
खुशनुमा ना हो सका।।
ले गया अपने साथ वो
जीवन की सारी अदायें।
हताश से खड़े-खड़े देते
रहे उसे सदायें ।।
ना कह सके ना सह सके
तन्हा थे हम तन्हा हुए।
हम जिंदगी के जंग में
बेरंग हो कर रह गए।।
कोई रास्ता बावस्ता आयी
ना फिर हमको नज़र।
थामें हुए दिल-ए-ज़ख्म को
बस सोचते हीं रह गए।।
एक रोज़ मिल ही जाएगी
राहें मेरी हसरत भरी।
उम्मीद लेकर दिल में हम
अंजाने सफ़र पर बढ़ गये।।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7717 कविताएं

View Profile