विज्ञापन

कोरोना वायरस

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आजकल चल रहा है कोरोना का कहर
        
                                                    
                            
जद में है दुनिया के बड़े-बड़े शहर
इसकी वजह से जिंदगी सबकी गई है ठहर
इफेक्ट में आने वालों के लिए है यह डैडली जहर

चाइना के वुहान से चली ये बीमारी
यह लाइलाज बीमारी अब बनी है महामारी
इटली और ईरान मे इसका कहर है जारी
थर्ड स्टेज की अब इंडिया में है बारी

इस बीमारी के बारे में सबको है कहना
2 मीटर की डिस्टेंस सबको है रहना
मम्मी हो डैडी हो भाई हो चाहे बहना
देखे मुंह पे मास्क तो सबने है पहना

मालिक हो,मजदूर हो,मगरूर हो या हुजूर हो
बार बार हाथ धोने की सबमें आदत जरूर हो
शाहरुख हो,सलमान हो या फिर कनिका कपूर हो
भला तो इसी में है कि हम इनसे 100 फीट दूर हो

इस वायरस के कारण अब बंद है बाजार
बैन हुए मेले और रद्द हुए त्योहार
इस बीमारी के साथ लड़ाई अब आर है या पार
पुलिस और डाॅक्टर चौबीस घंटे है तैयार

इस वायरस को रोकना हम सबकी है जिम्मेदारी
जनता कर्फ्यू में शामिल हो हमें दिखानी है तैयारी
आगे फैले ना बीमारी so ये सुझाव है सरकारी
ऐसे ही कुछ फैसलों से मिटेगी अब ये महामारी

लोक डाउन की चल रही है इंडिया में बात
सबको घरों में रहना होगा दिन हो चाहे रात
सब की सेफ्टी के लिए हमें आना होगा साथ
सब मिलकर लड़ेंगे तो ही दे पाएंगे हम मात

मेघराज भाटी बुचेटी
Meghraj bhati bucheti

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile