यह महलों, यह विलासों की दुनिया,
जंजीरों और गुलामी की दुनिया,
धन के अंधे लालचियों की दुनिया,
चलो यहाँ से कहीं दूर चलें।
जहाँ हर हृदय पाषाण बना है,
हर एक नज़र में उदासी का साया है,
मन की भूख है, ख़्वाबों में निराशा है,
कोई किसी के लिए यहाँ अब नहीं जीता,
चलो यहाँ से कहीं दूर चलें।
भरे पड़े हैं चापलूस यहाँ पर,
कौन है सच्चा, कुछ पता नहीं,
कौन पराया, कौन है अपना,
कोई किसी से अब पूछता नहीं।
रहते हैं सभी लोग भीड़ में अकेले,
कोई बुरा तो कोई अच्छा ही सही,
चलो यहाँ से कहीं दूर चलें।
यह वो महफ़िल है जहाँ अब इंसान नहीं रहता,
प्यार तो दूर, यहाँ दोस्ती का गुमान नहीं रहता।
चंद कागज़ के टुकड़ों पर जहाँ आदमी हैं बिकते,
चलो यहाँ से कहीं दूर चलें।
यह कलम की ख़ामोशी नहीं, मेरी रूह की कैफ़ियत है,
अब ज़माना करे बे-इतराई हमसे, तो यही सही है।
— अर्जुन सोनी