अंततः सब खाली सा रहा भीतर भी बाहर भी ,
मन को तनिक विश्राम न मिला ,
जिसकी थी चाहत हमे जिसकी ,
दिल को वो मक़ाम न मिला ।
मंज़िल भी दूर थी,और रास्ते बेइंतहा,
दिल को सुकून देने का कोई सामान न मिला ,
खाक छानते ही रहे ज़र्रों ज़मीन की ,
हमको हमारे हिस्से का आसमान न मिला ।
-अर्चना ठाकुर