सब कुछ नीरस सा है,
संसार से मोह भंग हो गया ।
जीवन की दुपहरी में ,
चलना भी कठिन हो गया।
मन में छाया है मेरे अंधेरा घना ,
फिर प्रभु ने हृदय के रुदन को सुना,
सुन के पीड़ा को वो भी पिघल ही गया ।
वाणी चुप ही रही नेत्र कहने लगे,
सुनके पीड़ा को अश्रु भी बहने लगे।
चांद रजनी के साथ फिर ढल गया ।
फिर सवेरा हुआ साथ सूर्य के संग ,
मन की पीड़ा को ईश्वर ने सुन ही लिया।
-अर्चना ठाकुर