विज्ञापन

माँ की ममता

Archana Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खूबसूरत
        
                                                    
                            
चाँदनी सी शीतल
होती प्यारी माँ ।
हर दर्द की
है दवा और दुआ
मुस्कुराती माँ ।
माँ बेटी पत्नी
कोई फर्ज़ निभाना
न भूलती माँ ।
हर समय
जीवन की पहेली
सुलझाती माँ ।
अपने हिस्से
का सुख देने वाली
पूजनीया माँ ।
मातृत्व शक्ति
दुआएँ देने वाली
आदरणीया माँ ।

- अर्चना तिवारी
भुवनेश्वर ,उड़ीसा
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Shivam Awasthi

3 कविताएं

View Profile