इतनी आसान नहीं होती नई राहें,
कदम उठाने से पहले,
सौ बार सोचता है इंसान,
जो नहीं सोचता,
भटकता रह जाता है।
अपनी मंजिल अपना लक्ष्य,
कदम उठाने से पहले ही,
निर्धारित कर लेता है इंसान,
किंतु मुश्किलों-कठिनाईयों को,
कमतर आंकने की भूल कर देता है,
संघर्षों और चुनौतियों के बगैर,
आसान राहों से मिलने वाली,
लक्ष्य विहीन मंजिलें,
सफलता नहीं छलावा होती हैं।
किंतु आज के इस दौर में,
बहुत जल्दी ही,
सब कुछ पा लेने की यही लालसा,
भटका रही है दुनियां भर के,
करोड़ों युवाओं को,
जो नहीं जानते कि जीवन की,
असली सफलता पाने का,
कोई शार्टकट नहीं होता।।
-अर्द्वचंद्रधारी त्रिपाठी