विज्ञापन

आखिर क्यों छोड़कर चला गया...?

Aradhana yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब मुझे छोड़कर गया, न जाने क्यों छोड़कर गया,
        
                                                    
                            
बिना कुछ कहे, बिना कोई वजह बताए,
मेरी ज़िंदगी से यूँ दूर चला गया।
आज भी उसके एक फोन का इंतज़ार रहता है,
उसकी एक कॉल की उम्मीद में ये दिल बेकरार रहता है।
सोचती हूँ, शायद कभी तो उसका फोन आएगा,
शायद कभी वो लौटकर मुझसे कुछ कह जाएगा।
बस एक बार वो सामने आकर इतना बता दे,
मेरी किसी गलती की सज़ा थी, या कोई और वजह थी?
अगर जाना ही था उसे, तो कम से कम बता तो देता,
मेरे दिल में उठते इन सवालों का जवाब तो दे देता।
न जाने कितनी रातें इसी सवाल में गुज़र गईं,
उसकी यादें तो रह गईं, मगर बातें अधूरी रह गईं।
आज भी दिल के किसी कोने में हलचल सी रहती है,
उसके जाने की वजह जानने को रूह तरसती रहती है।
न कोई शिकायत है, न अब कोई सवाल नया है,
बस एक जवाब चाहिए, जो आज तक अधूरा पड़ा है।
वो लौटकर आए, ये ज़रूरी नहीं,
बस इतना बता दे कि मुझसे दूर जाने की वजह क्या थी।
क्योंकि कभी-कभी किसी का छोड़ जाना इतना नहीं दुखाता,
जितना बिना वजह छोड़कर चले जाना रुलाता है।
काश! एक बार वो मेरी खामोशी को समझ पाता,
और जाते-जाते कम से कम इतना बता जाता...
आखिर क्यों छोड़कर चला गया...?
42 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile