आज न जाने मन क्यों उदास है...
आज न जाने मन क्यों इतना उदास है,
क्यों इस शाम में कुछ अजीब-सा एहसास है।
ऐसा तो पहले कभी महसूस नहीं हुआ,
न जाने आज दिल को क्या हो गया है।
आज की शाम कुछ अलग-सी लग रही है,
मन में एक अनजानी बेचैनी सी जग रही है।
कमरे में अकेली बैठी किताबें पढ़ रही हूँ,
लेकिन न जाने क्यों बार-बार सोचों में खो रही हूँ।
किताबों के पन्ने तो खुले हुए हैं सामने,
मगर मन उलझा हुआ है न जाने किन ख्यालों में।
बार-बार खुद से एक ही सवाल करती हूँ,
आखिर क्यों आज मैं पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रही हूँ?
न कोई परेशानी है, न कोई वजह समझ आती है,
फिर भी दिल में एक अनजाना डर जगह बनाता है।
ऐसा लगता है जैसे कुछ ठीक नहीं है कहीं,
जैसे कोई अनकही बात छिपी हो यहीं।
न जाने क्यों मन बार-बार घबराता है,
लगता है जैसे कुछ बुरा होने वाला है,
पर क्या होगा, ये समझ नहीं आता है।
आज की ये बेचैनी कुछ अलग ही है,
जैसे दिल में कोई अनकही हलचल सी है।
काश! कोई समझ पाता मेरे मन का हाल,
क्यों आज बेचैन है दिल, क्यों उठ रहे हैं इतने सवाल?
शायद कुछ शामें ऐसी भी होती हैं ज़िंदगी में,
जब सब कुछ ठीक होकर भी कुछ ठीक नहीं लगता।
— अराधना यादव