विज्ञापन

वतन के लिए जो शहीद हुए थे

Aradhana Verma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वतन के लिए जो ,शहीद हुए थे
        
                                                    
                            
चलो उनको फिर से ,हम याद कर ले
कतरा कतरा लहू,जो बहाया
चलो उनको शत शत ,नमन आज कर ले
वतन के लिए जो, शहीद हुए थे
चलो आज मिलकर, उन्हे याद कर ले
यू ही मिली थी,ना आजादी हमको
बरसो संघर्ष, करना पडा था
रंगो से,वीरो ने,ना खेली होली
आजादी के लिए उनको
खून से खेलनी ,पडी थी होली
इनके घरो मे ,ना आए रमजान
ना आए होली,ना आए दिवाली
चैनो अमन सब,खोकर के आपना
वतन के लिए जो,कुर्बान हुए थे
चलो उनको फिर से , हम याद कर ले
तिरंगे मे जो ,लिपटकर सो गए
चलो आज उनको,आबाद कर ले
अपना सुख चैन, खोकर के वो
वतन के लिए जो ,कुर्बान हुए थे
चलो उनकी कुर्बानियो,को फिर से
दिलो मे फिर से ,आबाद कर ले
चलो उनको शत शत, नमन आज कर ले
वतन के लिए जो,शहीद हुए थे
चलो उनको फिर से,हम याद कर ले। 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all