विज्ञापन

हर शब्द कम है मेरे वीर सैनिक

Aparna Gangopadhya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उत्सव मनाओ
        
                                                    
                            
विजय धून गाओ
आज सिंदूरी रंग में
रंगा है मेरा भारत
आज वीर सैनिक
की शौर्य गाथा में
जश्न मना रहा मेरा भारत।

मेरे सैनिक के हाथों में
राखी सज रही है
उसके बहनों की मांग का
सिंदूर अजर अमर बन रहा है।

मांग से भरे सिंदूर में
हर दुल्हन सुंदर दिख रही है
उसकी मीठी मुस्कान से
देश की शान में
मंगल गीत की ध्वनि गूंज रही है।

मेरे वीर सैनिक के
फौलादी हौसलों को
कोई रोक नहीं पाएगा
सिंदूर की तरफ
हर उठाते नजर को वह
धराशायी कर आएगा।

तुम्हारे वीर गाथा में
हर शब्द कम है मेरे वीर सैनिक
धन्य है वह मां
जिसके वीर पुत्र हो तुम
मेरे वीर सैनिक।
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3563 कविताएं

View Profile