विज्ञापन

सब कुछ पा लेने की चाह में, क्या हम खुद को पा गए?

Aparajit Nandi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अल्हड़ सी वो उम्र थी, कच्चे से वो ख्वाब थे।
        
                                                    
                            
त्योहारों की आमद थी और अनगिनत सवाल थे ।
चाहत थी कि हर रंग की पोशाक की
रोने धोने की ज़िद थी , बेबस सी घड़ी थी वही।
नए कपड़े के खातिर, रात-भर जगना और सोचना।
फिर धीरे धीरे वक़्त के पहिए ने करवट ली,
अब जेब में सिक्के - नोटों की सरसराहट भी है, बाज़ार की चकाचौंध भी है,
शोकेसों का है संसार, पसंद करने की ताक़त है, और जेब का भी है विस्तार।
फिर भी न जाने क्यों, पाँव थम से जाते हैं वहाँ,
दुकान के उस पार खड़े, बस देखते रह जाते हैं।
भरे बटुआ में अरमान खाली से हैं,
रंग-बिरंगे कपड़ों के अंबार अब बेमानी से हैं।
वह रोने वाली चाहत जाने कहाँ गुम हो गई,
या उम्र की इस धूप में, सादगी कहीं खो गई?
समझ नहीं आता, कब बचपन से इस मोड़ पर आ गए,
सब कुछ पा लेने की चाह में, क्या हम खुद को पा गए?
-अरविन्द 
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11203 कविताएं

View Profile