विज्ञापन

नवर्ष की मंगलकामना

Anusha Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नवप्रभात हो नवजीवन हो
        
                                                    
                            
म्लान मुक्त मन हो सबका
है आग्रह प्रभु से इतनी
नव वर्ष मंगलमय हो सबका
नव उत्साह और नव उमंग से
भरा रहे मन सबका
लक्ष्य प्राप्त हो सके सभी को अपने अपने मन का
रोगमुक्त और शोक मुक्त हो जीवन जन-जन का
शुद्ध आचरण शुद्ध हो चिंतन हर्षित हो आंगन घर घर का
दूर रहे सब के जीवन से दृश्य सदा महामारी का
हो स्थापित पुनः परिदृश्य वसुधैव कुटुंबकम का

- प्रीति शुक्ला

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all