दर्द सहकर भी दुआएं लुटाती हूं मैं,
अपनों के लिए हर आंधी रोक जाती हूं मैं।
मेरी आँखों में ममता का दरिया है,
सहनशीलता ही मेरी असली काया है।