किसी रोज़ मैं एक कहानी लिखूँगा,
बदलती हुई ज़िंदगानी लिखूँगा।
मैं नदियाँ और झरने का पानी लिखूँगा,
कभी जो चली थी वो आँधी लिखूँगा।
कभी मैंने समझी जो बातें लिखूँगा,
जो गुज़रीं कभी मैं वो रातें लिखूँगा।
जिसने ग़म को था देखा वो आँखें लिखूँगा,
थी जिसकी प्यारी वो बातें लिखूँगा।
किसी रोज़ मैं एक कहानी लिखूँगा,
बदलती हुई ज़िंदगानी लिखूँगा।
संग जिसके खेला वो साथी लिखूँगा,
कभी हमने देखा वो हाथी लिखूँगा।
कभी हमने घूमा वो बगिया लिखूँगा,
कभी हमने झूमा वो डालियाँ लिखूँगा।
कभी मैं वो सुंदर सा चेहरा लिखूँगा,
था जिस पर निगाहों का पहरा लिखूँगा।
फिर मैं वो बातें सुहानी लिखूँगा,
फिर मैं उसे भी कहानी लिखूँगा।
किसी रोज़ मैं एक कहानी लिखूँगा,
बदलती हुई ज़िंदगानी लिखूँगा।