एक ओस भरी सुबह से...
किसी थकी हुई शाम तक।
चाय की चुस्की लेते लेते...
हाथ पहुंच ही जाते हैं जाम तक।।
सोचता हूं किसी दिन...
तुमसे किसी काम से मिलूं।
दिन की आपाधापी से दूर...
शाम को,आराम से मिलूं।।
फिर सोचता हूं तुम्हारी...
ओस भरी सुबह के बारे में।
लहरें भी मिलती होंगी...
कभी किनारों से किनारे में।।
-अनूप....