विज्ञापन

साए भी अक्सर समझदार हो जाते हैं।

Anoop S

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            साए भी अक्सर समझदार हो जाते हैं।
        
                                                    
                            
जब हम हालातों से दो-चार हो जाते हैं।।
जो घूमते थे कभी मुलाज़िम की तरह।
वो भी मुश्किल वक्त में सरकार हो जाते हैं।।

शिद्दत से सीखे जो चलाने का हुनर।
खंजर भी उनके तलवार हो जाते हैं।।
कश्तियाँ फँस जाएँ गर तूफ़ानों में कभी।
तिनके भी मुसीबत में पतवार हो जाते हैं।।

अपनी हद में रहकर ही करना आना-जाना।
करीबी रिश्ते भी वरना बेकार हो जाते हैं।।
करने लगा हूं जबसे इन दीवारों से गुप्तगू।
घर के किस्से भी सर-ए-बाज़ार हो जाते हैं।।

सपने दिखाते हैं सितारों की नुमाइश।
हकीक़त में फीके व्यापार हो जाते हैं।।
नशा जो भुला दे ,ज़माने की ज़लालत।
लोग भी उसके तलबगार हो जाते हैं।।

 
3 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11224 कविताएं

View Profile