विज्ञापन

छोड़ जाते हैं

Anoop S

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गीली मिट्टी पर निशान छोड़ जाते हैं।
        
                                                    
                            
जाने वाले एक जहान छोड़ जाते हैं।।
शहरी ठिकानों की चाहत में अक्सर।
मुसाफिर पुश्तैनी मकान छोड़ जाते हैं।।

तारे आसमान छोड़ जाते हैं।
परिंदे थकान छोड़ जाते हैं।।
ऊंचे ख्वाबों की चाहत में अक्सर।
मुसाफ़िर जरूरी सामान छोड़ जाते हैं।

भंवरे तान छोड़ जाते हैं।
बच्चे मुस्कान छोड़ जाते हैं।।
नए नाम की चाहत में अक्सर।
मुसाफिर पुरानी पहचान छोड़ जाते हैं।।

 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

26 कविताएं

View Profile

Sudhir Khatri

562 कविताएं

View Profile