विज्ञापन

चलो एक बात बताओ तुम

Anoop S

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चलो एक बात बताओ तुम।
        
                                                    
                            
कोई एक राज बताओ तुम।।
तनहा तनहा शामों की।
कोई बरसात बताओ तुम।।

सुनकर दिल भर आया हो।
कोई अल्फ़ाज़ बताओ तुम।।
छुप कर सिसकी लेता हो।
कोई जज्बात बताओ तुम।।

कल की यादों में रोता हो।
कोई एक आज बताओ तुम।।
आंसू थामे...आंखों में।
कोई अंदाज बताओ तुम।।

हां हां राज बताओ तुम।
चलो एक बात बताओ तुम।।
- अनूप....
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11203 कविताएं

View Profile