विज्ञापन

वादियाँ, ये गुल-ओ-शबनम तेरे दीवाने हैं

Anmol Sinha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वादियाँ, ये गुल-ओ-शबनम तेरे दीवाने हैं
        
                                                    
                            
हां मोहब्बत भरे मौसम तेरे दीवाने हैं

अब किसी और की ख़्वाहिश क्यों हो मेरे दिल में
हम ज़माने से जो हमदम तेरे दीवाने हैं

चाँद भी देखने आया है तुझे रातों में
चाँद की रात, ये आलम तेरे दीवाने हैं

नाम तेरा ही ये लेने से महक उठते हैं
मेरे ज़ख्मों के ये मरहम तेरे दीवाने हैं

अब तुझे देख के ये फूल नहीं छेड़ेंगे
उनको मालूम है कि हम तेरे दीवाने हैं।
-अनमोल
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

malti gupta

16 कविताएं

View Profile

Md Iftekhar

4 कविताएं

View Profile