युद्ध भूमि में कौन अपना कौन पराया?
सब हैं शत्रु जो हमारे विरुद्ध लड़ने आया
मैं पीठ दिखाऊं क्यों?
मैं कायर कहलाऊं क्यों?
लड़ूंगा तब तक
जब तक
न जीत जाऊं
जब तक
मैं तिरंगा न फहराऊं।
- सहज कुमार